Skip to main content

Life: जीवन में जब हम अनजान रास्तों पर निकलते है तब...



lifeजिंदगी में जब हम आगे बढ़ते है तब जीवन के एक अलग रूप को हम पाते है। आसान नहीं होता है। हर मंजिल को पार कर जाना। जो सोचे वो हो ही जाना। कई बार जिंदगी में ऐसे भी पल आते है। जब हम सोचते कुछ और है। उससे परे हमारे जीवन में हो कुछ जाता है।
जहां कई बार रास्ते हम भटक से जाते है। दिशाहीन हो हम आगे चलते जाते है। केवल इस उम्मीद से की आगे कुछ मिल ही जाएंगा।इस बीच हम जानते है जीवन के संघर्ष का मतलब क्या है। संघर्ष के स्वाद को हम तब ले पाते है। 
समय और संघर्ष के बीच अनूठा सा संयोग तब हम पाते है। इस बीच कई बार हम जीवन के एक नये अनुभव को ग्रहण करते है। 
अनजान रास्तों पर चलते वक्त कई बार जीवन के दूसरे पहलू को समझते है। भागदौड़ के बीच दुनियादारी का विपरीत रूप हम पाते है। हम वास्तव में क्या है। क्या होना चाहिए, इसके बीच के फर्क को हम बखूबी से तब पहचान पाते है। 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..