Skip to main content

Navratri Special: मां ही तो है जो हमें कभी हारने नहीं देती है



शक्ति की स्वरुपा जो दुर्गा ,काली,आदिशक्ति का रुप है। जिसके सहारे हम इस दुनिया को जीते है। जब लगने लगता है कि सबकुछ खो सा रहे है। जिंदगी में कुछ भी शेष नहीं है। परेशानियां जहां ज्यादा हम उनसे निपट कम पा रहे है।
जिंदगी की परेशानियों में हम कहीं खो सा रहे है। ऐसे वक्त मां ही तो है जिनकी आराधना कर हम मन में शांति पाते है।

चाहें जीवन में आ जाएं कितनी परेशानियां किन्तु उनसे निकलने का रास्ता हमें मां ही तो दिखाती है।
करने बैठते है जब 'मां का ध्यान तब दुनिया की सारी परेशानियों को भूल जीवन में सकारात्मकता पाते है'।

अनिश्चिताओं के बीच जहां कुछ भी निश्चित नहीं है। जीवन में केवल निराशाओं के काले बादले है। जहां कई बार हम फंस सा जाते है। ऐसे वक्त में जब हम करते है तेरी आराधना मां तब हम खुद को पाते है।

दुर्गा चालीसा की ताकत ही तो है जिसे सुनों हम मन में शांति सा पाते है। मन में उठ रहे सारे प्रश्नों के उत्तर हमें मिल से जाते है। जब कोई हमें समझने वाला नहीं होता। तब मां ही तो है जिनकी आराधना कर हम मन में उठ रहे सभी तूफानों से निजाद पाते है। जिनके आगे सारे देव नतमस्तक हो जाते है।


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..