Skip to main content

गीता के वो विचार जो हमारा जीवन बेहतर बना सकते है





आज के समय में जहां हम अपने जीवन में इतने व्यस्त हो गए है कि हमें खुद के बारे में सोचने का वक्त नहीं मिलता है। ऐसे समय में हमें उन विचारों को पढ़कर आत्मसत करना जरूरी हो जाता है। जो हमें जीवन की अनगिनत परेशानी से बचा सकते है।
उन्हीं में से एक है गीता के विचार जिनके जरिए हम अपने जीवन को बेहतर दिशा में ले जा सकते है। तो चलिए आज बात करते है उनमें से कुछ विचारों के बारें में...

1. समय सिखाता है जिंदगी किसी के लिए नहीं रूकती है

इस दुनिया में हमें जो सबसे ज्यादा सिखाता है वो केवल समय ही होता है। जो जीवन की हर परिस्थिति में हमें कुछ न कुछ सीखता चले जाता  है। 
कि समय ही एक ऐसी चीज होता है जो किसी के लिए नहीं रूकता है ये आगे चलता जाता है। 
दुनिया में जो आएं है उसे एक दिन जाना ही होगा । यहीं  सृष्टि का नियम है। ये हमें समय बताता है।


2. जिंदगी खिलाती उनको ही है जो श्रेष्ठ खिलाड़ी होते है

इस दुनिया में हर व्यक्ति का जीवन एक जैसा नहीं होता है। किसी को थोड़ी मेहनत के बल पर सबकुछ मिल जाता है । कुछ को हर चीज पाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। 
ऐसे लोग जीवन में कभी न हारने वाले 'खिलाड़ी' बन जाते है। जीवन में उन्हीं लोगों के पास मुश्किल हालात आते है जिनके पास उसका सामना करने की क्षमता होती है।


3. जरूरी  नहीं हर बात पर बोल जाएं, कई बार मौन रहना जरूरी होता है

मौन एक ऐसी शक्ति जिसके जरिए बड़ी से बड़ी लड़ाई को जीता जा सकता है। आज के समय में जब हम सब में सहनशीलता की कमी हो गयी है। हर बात का उत्तर देना हम जरूरी समझते है। ऐसे वक्त में ये जरूरी हो जाता है कि वहां बेवजह न ही बोल जाएं। जहां हमें समझने वाला कोई नहीं है। 


4. बेहतरीन दिनों के लिए जीवन में बुरे दिनों से लड़ना जरूरी होता है

अगर हम जीवन में कुछ बेहतर हासिल करना चाहते है। तो हमें बहुत कुछ सहना होता है। जीवन में अक्सर जब हम बुरें दिनों का सामना करते है। तब हमें न सिर्फ अच्छे दिनों की अहमियत होती है बल्कि हम बेहतरीन दिनों का  स्वाद भी लेते है। 

5. विजेता केवल वो नहीं होता है जो हर लड़ाई जो जीत ले , विजेता वो भी होता है जो रिश्ते में कहां क्या बोलना है कहां चुप रहना है वो सीख जाता है

विजेता की परिभाषा भले हर क्षेत्र में विजयी बनने वाले के लिए लिखी गयी हो। किन्तु अपने जीवन में वो इंसान भी बहुत बड़ा विजेता होता है जो ये सीख जाता है कि उसे रिश्ते के बीच कहां क्या बोलना है कहां नहीं।


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..