Skip to main content

जिंदगी के सिर्फ 1500 शब्द


क्या हो जब हमें ये मालूम चले, कि अब हमारे पास केवल 1500 ही शब्द बचें है जिनका  हमें अपने जीवन में उपयोग करना है। 
ऐसे में एक पल के लिए तो हमें खुद पर बहुत ज्यादा गुस्सा सा आएगा। हम रोने सा लगेगें।
समय के साथ हमें अब अपने उन 1500 सौ शब्दों का उपयोग कहां करना है इसका हम प्रबंधन करेंगे। 
इस बीच हम जीवन में शब्दों के महत्व को समझेंगे।जिनका उपयोग हमने सिर्फ लोगों को बुरा कहने में खर्च कर दिया है। 
इस समय हम केवल ऐसे शब्दों का प्रयोग करना चाहेंगे। जो किसी को परेशान न करते हो। जिनको सुन उन्हें बुरा न लगता हो। 
जो किसी को खुश करने वाले हो। जो दिल को जोड़ने वाले शब्द हो। 
ये हमारे जीवन का एक ऐसा अकाल होगा। जिसे हमें बिना शब्द के ही पूरा करना होगा। 
एक पल के लिए जब हम खुद को इस समस्या से घिरे पाते है तो हम खुद को असहाय सा समझने लगते है। हमारे लिए सबकुछ जैसे खत्म सा हो गया होता है।
 पर अफसोस वास्तविक जीवन में हम में से ज्यादात्तर लोग अपने बहुमूल्य शब्दों का उपयोग किसी को भला बुरा कहने में खर्च कर देते है बिना ये सोचे कि उसका असर सामने वाला पर क्या पड़ेगा। बेववजह शब्दों को बर्बाद कर देते है। भले उसकी जरूरत सामने वाले को हो या न हो।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..