समय अक्सर वो काम कर जाता है जिसे करने में इंसान के पसीने छूट जाते हैं ∣ जैसे कल की तो बात है जब इस दुनिया में हम आएं थे∣ तब हम बन गए थे इतने बड़े क्रांतिकारी की सारी दुनिया बदल कर रख देगें ∣ किन्तु समय के साथ हम ने खुद में परिवर्तन करने की जरूरत जानी ∣
जिंदगी से सिखा हमने जीवन में निश्चित कुछ भी नहीं है ∣ जहां आज हम है कल नहीं है ∣ इसके बावजूद हमें अपने अस्तित्व बनाएं रखने के लिए इस दुनिया से हर हाल में लड़ जाना होगा ∣
कई बार कुछ बातें दिल पर लग जाने के बावजूद अपने समय की प्रतीक्षा करनी होगी ∣
ये याद रखना होगा कि इस दुनिया में समय ही सबसे बड़ा ताकतवर है ∣ केवल उसका सदुपयोग हमें करना होगा ∣ हमें जो नजर अंदाज कर रहे हैं उनकी बातें अलग रख आगे बढ़ जाना होगा ∣
Comments