Skip to main content

खूबसूरती से बड़ी कोई


खूबसूरती से बड़ी कोई चीज नहीं होती 
अक्सर खूबसूरती के पीछे चाहे कितनी कमियां हो पर वो लोगों को नजर नहीं है आती
 सफलता के सामने असफलता नजर नहीं आती, 
चाहे कितनी भी कमियां क्यों न हो इंसान के पास
किन्तु उसकी एक काबिलियत ही उसे छुपा है लेती 
काले रंग की सूरत पर निकाल लेते हैं लोग लाख कमियां
पर गौरे रंग के आगे कहां क़ोई कमी है टिकती 
सच तो यहीं है कुछ लोगों के द्वारा कमियां नजर आकर भी नजर नहीं है आती, 

सच तो यहीं हैं कि अक्सर जब इंसान
सफलता के शिखर पर पहुंचता है तब
उसकी कमियां नहीं है दिखती 
दूर से जैसी चीज दिखती है वो वैसी ही हो
 अक्सर ये चीजें जरूरी नहीं है होती
गुलाब की खूबसूरती पर मरने वाले लोगों को
कहां कांटों की चुभन है मालूम चलती ∣

Comments