आखिर क्यों जरूरी है पीरियड्स लीव




एक बार फिर देश में इस बात पर बहस तेज हो गयी है ∣ कि महिलाओं को पीरियड्स लीव मिलनी चाहिए कि नहीं ∣ बता दे़ं कि अभी हाल ही में शीर्ष न्यायालय के पास एक याचिका आयी थी∣ इसमें पीरियड्स लीव देने की मांग की गयी थी ∣ इसके बाद एक बार फिर देश में ये बहस तेज हो गयी है ∣ कि महिलाओं को पीरियड्स लीव दिया जाना जरूरी है कि नहीं∣
तो चलिए आज बात करते हैं, कि पीरियड्स लीव के बारे में.. 

पीरियड्स हर माह लड़कियों और महिलाओं के लिए वो कठिन दिन होते हैं ∣ जो उन्हें काफी ज्यादा परेशान करने वाले होते हैं ∣ क ई बार उनकी परेशानी इतनी बढ़ जाती है कि उन्हें डाॅक्टर तक से सलाह लेनी पड़ती है ∣ 
कुछ लड़कियों और महिलाएं  इसके चलते बेचैनी, सिर दर्द, पेट दर्द जैसी समस्याओं का  सामना भी करना पड़ता है ∣

आज भी बहुत सी ऐसी लड़कियां है जिनके लिए पीरियड्स के दिन बुरे सपने की के अलावा और कुछ नहीं हैं ∣ 
ऐसे में जब सवाल उठता है कि महिलाओं को पीरियड्स लीव दी जानी की चाहिए की नहीं 

 तो आइए आज जानते हैं इसके बारे में देश दुनिया में अब तक क्या क्या कदम उठाएं गए हैं ∣
आपको बता दें कि बिहार देश का पहला ऐसा राज्य है जिसने अपने राज्य में काम कर रही सभी पेशेवर महिलाओं के लिए पीरियड्स लीव दे रखा है ∣ इसके अलावा अभी हाल ही में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के द्वारा छात्रों को पीरियड्स लीव प्रदान किया गया है ∣ 
वहीं ब्रिटेन, चीन, आस्ट्रेलिया, फिनलैंड सहित बहुत से देशों में महिलाओं को पीरियड्स लीव का अधिकार दिया गया है ∣
इस विषय के जब हम सकारात्मक पक्ष पर गौर करते हैं तब पाते हैं कि ये महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए बेहतर साबित होगा ∣ जो उन्हें शारीरिक और मानसिक आराम देगा ∣
वहीं इसके विपक्ष में कहा जा रहा है कि इसके चलते लैगिक समानता पर प्रश्न खड़ा हो सकता है ∣ इससे महिलाओं और पुरुषों के बीच असमानता बढ़ सकती है ∣ 

Comments