Skip to main content

वो सपने जो पूरे होते हैं


सपनों को पूरा करने की चाहत हर किसी की होती है
इसके बावजूद सपने कहां हर किसी के पूरे होते हैं ∣
कुछ ही लोग कर पाते हैं सपने को पूरा
जो पूरी शिद्दत के साथ उसे पाने की कोशिश में लग जाते हैं ∣
जो लोग नहीं देखते हैं जीवन की मुसीबतें
 वो तो केवल आगे बढ़ जाते हैं। 
फिर चाहे आ जीवन में कितनी अमावस्या वो बिना थके आगे बढ़ते जाते हैं ∣
वो ही लोग अपने सपने सच कर पाते हैं
जो कल्पना से निकलकर वास्तविक दुनिया में संघर्ष कर जाते हैं ∣


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..