वास्तविक दुनिया कल्पना से बहुत अलग होती है ∣ जहां पर हर चीज मिले आसानी से ये बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है ∣ इसके बावजूद जो लोग कल्पना से निकल वास्तविक दुनिया में जीने की ताकत रखते हैं ∣ वो लोग सच में एक दिन ऊंचाई तक पहुंचते है ∣ वो जीवन को खुली आंखों से जी रहे होते हैं ∣ जीवन में जब बात आती है सफलता को पाने की तब वो ही लोग सफल होते हैं ∣ जो हार जीत के बावजूद चलते हैं ∣
कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है। आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो।
Comments