Skip to main content

जल की रानी है


मछली जल की रानी है जीवन उसका पानी है ∣ हाथ लगाओ तो डर जाएगी, बाहर निकालो तो मर जाएगी। "
आज ये कविता मछली की तरह ही हम सभी पर लागू होती है जन्म लेने से लेकर इंसान के मरने तक उसके सभी काम पानी पर ही निर्भर होते हैं ∣ बिना जल के उसके जीवन का कोई भी काम नहीं हो सकता है। सभी कामों के लिए उसे पानी की जरूरत होती है ∣
बात चाहें फिर कोई भी काम की क्यों न हो। जिस तरह इंसान को सांस लेने के लिए आक्सीजन की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह इंसान को जल की आवश्यकता होती है ∣
जब गर्मी का मौसम आता है ∣ तब हमें इस जल की अहमियत और ज्यादा समझ में आने लगती है ∣ जहां हमारी जल की जरूरत तो बढ़ती है ∣ 
तब हमें नहाने से लेकर कपड़े धोने तक सभी ये ध्यान रखना पड़ता है कि पानी का प्रयोग सीमित हो। बेवजह की पानी की बर्बादी न हो। 
ऐसे वक्त में हम पानी को लेकर बहुत ज्यादा जागरूक होते हैं ∣ गलती से भी उस दिन घर में पानी की खपत कम हो जाएं। तो ऐसा महसूस करते हैं जैसे की हमने आज बहुत बड़ी जंग जीत ली है ∣
आज वक्त आ गया है एक बार फिर पानी के संरक्षण का। 
जल है तो जीवन है
उसके बिना हमारा जीवन 
नहीं सम्भव है ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..