Skip to main content

दिखावे से नहीं

 


कुछ लोग होते हैं ∣ जो अपने बारे में बताते नहीं थकते  कि मैंने ये किया  , मैने वो किया, मैं इतना महान हूं,मैं किसी की चीज मुफ्त में नहीं रखता हूं ∣

हद तो  तब हो जाती है  जब वो इंसान खुद को सही बताने के चक्कर मैं दूसरे को गलत साबित कर देता है ∣ उसे लगता है कि इस दुनिया में उससे ज्यादा तो कोई महान ही नहीं है ∣

और कुछ चीजो को लेकर व़ो इतना बढ़ा चढ़ाकर बोलता है कि सामने वाला भले शर्म जाएं पर बोलने वाला तो अपनी बात खत्म करके ही आगे बढ़ेगा ∣ 

आज के समय में जब फैशन इतने जल्दी बदल रहा है ∣ जहां पर अगर हम नहीं बदले तो हो सकता है कि पीछे छुट जाएं, ऐसे में हमें ये एक बार ये विचार करने की जरूरत है ∣ कि कहीं हम जरूरत से ज्यादा तो उन चीजों का दिखावा नहीं कर रहे हैं ∣ जो हमारे पास बहुत कम मात्र में है ∣ 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..