Skip to main content

एक विचार

इस धरती में रहने वाला प्रत्येक व्यक्ति पहले इंसान बाद में किसी धर्म या जाति का हिस्सा है ∣ जहां पर सबको अधिकार है  अपने धर्म का प्रचार प्रसार करने का ,अपने धर्म में पूर्ण आस्था रखने का  किन्तु उसकी आजादी सिर्फ वहीं तक है ∣ जहां तक वो दूसरे की व्यक्तिगत स्वतंत्रता में अपने कार्यो के जरिए किसी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचाए ∣

आज के समय में हम सब को भारत के उस तिरंगे को देखने की जरूरत है जिसमें  त्याग, भाईचारा और सुख शांति का संकेत देते हुए तीन रंगों के मेल से बना तिरंगा है ∣ जो उस देश की राष्ट्र की पहचान है ∣ 

वो देश पहले लोगों का है ∣ जहां सबको समान न्याय मिलता है ∣ जहां पर लोगों का तंत्र है ∣ उनके द्वारा बनाया गया शासन है ∣ जिसे लोकतंत्र के नाम से जाना जाता है ∣ 

जिसने पूरे विश्व को अनेकता में एकता का पाठ पढ़ाया है ∣



Comments

Unknown said…
कटु सत्य
Unknown said…
कटु सत्य

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..