Skip to main content

सलाम कहते हैं

 



जिंदगी में हर कठिन परिस्थितियों को सहते हुए आगे बढ़ते जाना यही तो जीवन है ∣ जीवन की सार्थकता इसी को तो कहते है जो हर विकट परिस्थितियों में भी हार न माने चलते 

जाए केवल इस आश में कि आगे उसे सफलता जरूर मिलेगी एक जुनून लिए वो गति के साथ बढ़ता जाए यही तो जिंदगी का मर्म है ∣

जिंदगी हर कोई   जीता  है कोई अपने अनुसार, कोई परिस्थितियों के अनुसार, तो कोई अपनों के अनुसार, किन्तु बड़े महान वो लोग होते हैं∣ जो तब भी जिंदगी को अपने अनुसार जीने की कोशिश करते हैं जब न तो परिस्थितियां 

उनके मुताबिक होती है ∣और न आस पास का वातावरण 

तब भी वो लड़ते हैं जीवन की विकट परिस्थितियों से 

जिनके जीवन को देख हमें समझ में आता है सच में वो महान लोगो होते हैं जो जिंदगी के हर दुख- सुख को सहते हुए आगे बढ़ते  हैं∣

जिनकी हर कोशिश को सलाम जैसे हम लोग करते हैं ∣


सलाम हर इंसान को

 जिसने  जिंदगी जीने का तरीका हमें बताया

सलाम उसके संघर्ष

जिसे देख हमने अपने 

ख्वाब को पाने 

मकसद बनाया 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..