Skip to main content

बहुत कुछ कहती है 'नरगिस मोहम्मदी' की कहानी


वैसे तो जीवन  में हर इंसान कभी न कभी संघर्ष करता है किन्तु जब वो संघर्ष अपने लिए न होकर किसी ओर के लिए हो जाएं तब वो महान हो जाता है।

एक ऐसा ही संघर्ष शांति नोबेल पुरस्कार लेने वाली नरगिस मोहम्मदी की कहानी कहता है। जिन्होंने ने उस देश में महिलाओं के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठायी जहां उनकी जिंदगी सबसे ज्यादा मुश्किल भरी हुई है।
अभी पिछले वर्ष ईरान में  महसा अमिनी के समर्थन में चले विरोध को कैसे भूला जा सकता है । जिनकी संदेहास्पद मौत को लेकर ईरान की सड़कों पर महिलाओं ने बडा भरी आंदोलन किया था। 
वहीं जब बात नरगिस की आती है तब हम देखते है कि पेशेवर रूप से एक पत्रकार रहने वाली नरगिस ने  महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठायी। 
ये जानते हुए कि इसके चलते वो जेल भी जा सकती है किन्तु उन्होंने लिखाना बोलना नहीं छोड़ा वो अपनी कलाम चलाती रही।
ये समय की बड़ी विंडम्बना है कि जब उन्हें विश्व का सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है तब वो ईरान की खौफनाक जेल में कैद है।
जहां उनके लिए हर रात व्यतीत करना चुनौतीपूर्ण है।
ऐसे में नरगिस की कहानी पूरे विश्व को एक संकेत देती है कि अब जमाना बदल चुका है  आज वो जमाना नहीं रहा जब महिलाओं पर अत्याचार होता रहेगा, वो उसका विरोध नहीं करेंगी।
आज जब जब उनके खिलाफ अन्याय होगा तब वो हुंकार भरेगी।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..