Skip to main content

व्यक्ति का निर्माण


एक इंसान के निर्माण के लिए जरूरी होता है उसके जीवन का संघर्ष ज़ो केवल उसकी सफलता में ही नहीं बल्कि उसकी असफलता में भी होता है .

इसे हम ऐसे समझ सकते हैं कि जब व्यक्ति किसी लक्ष्य की  प्राप्ति के लिए कोई काम करता है तो व़ो उसे लगातार करता जाता है जिसमें उसे कई बार असफलता भी मिलती है .लेकिन वो लगातार अपने काम को करता चला जाता है . 

व्यक्ति का निर्माण केवल अच्छी परिस्थितियों में नहीं बल्कि बुरी परिस्थितियों में भी होता है जहाँ उसको जीवन जीने की नयी सीख मिलती है.

इसलिए तो कहा जाता है

'जिंदगी की यही रीत है

हार के बाद ही जीत है'.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..