हे मर्यादा पुरुषोत्तम वो राम
जिसके आगे फीके सब हम
जो सबका है पालनहारी
जो सब पर रखता है कृपा।
राम महज शब्द नहीं है बल्कि एक शक्ति है जिसका नाम इंसान दुख में सुख दोनों में लेता है ∣ जो उसे एक तरह की ऊर्जा देता है ∣
राम महज एक नाम नहीं समस्त ब्रह्मा है। जिसके आगे ये पूरा संसार बौना है। जो सबको समान मानता है। जिसके लिए कोई भी बड़ा या छोटा नहीं है। जो अपने लिए बाद में अपनी प्रजा के हित के बारे में सबसे पहले सोचता है।
ये वहीं राम है जो पूरी दुनिया को मानवता का पाठ पढ़ाता है। जो सबके हित के बारें में सोचता है।
जो ईश्वर का अवतार होकर भी मानव की तरह कष्ट झेलता है। जो अपने शत्रु का भी हित करता है।
यै वहीं राम है जिसके पास अंहकार नाम मात्र नहीं है। जो सत्य के मार्ग पर चलता है ∣
Comments