Skip to main content

रूकना मना है


मेहनत करना और उसमें सफल होना दोनों में एक बड़ा फर्क है जिंदगी में मेहनत हर व्यक्ति करता है भले वो खेती करके, पैसा कमा के  , या एक परिवार को चला के हर जगह मेहनत होती है

 जिंदगी में सफल होना एक अलग बात होती है  जिसकी सीढ़ी जरुरी नहीं की सफलता से ही प्रारंभ हो उसमें कई बार असफलता का भी मुंह देखना पड़ता है लेकिन सफलता  को पाने की प्यास और खुद को सफल करने का प्रयास जीवन में सफलता दिलाने में बहुत काम आता है.

आज हर युवा अपने स्तर पर मेहनत कर रहा है क़ोई नौकरी पाने के लिए, कोई परीक्षा पास करने के लिए, तो कोई अपने आपको को आर्थिक रूप से मज़बूत करने के लिए कुछ अपने सपनों को पूरा करने के लिए किन्तु इन सब के बीच हमारे जीवन में एक परिस्थिति ऐसी आती है जहाँ हमें शारीरिक मजबूती से ज्यादा मानसिक मजबूती की जरूरत होती है खुद पर विश्वास करने की जरूरत होती है

"जो हो तुम  सब इतना जब किया है तो थोड़ी मेहनत और सही

कुछ नहीं तो अनुभव मिल जाएगा"

 पांव थक जाएं

पैर रूक जाएं

फिर भी रूकना मना है

जब की है इच्छा 

हिमालय की चोटी पर चढ़ने की तो

थोड़ी मुसीबत के सामने झुकना मना है.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..