Skip to main content

इनको नजर अंदाज क्यों


 जिनके लिए बस में सीट से लेकर घर में प्राथमिकता कोई चीज ही नहीं यहाँ तक कि उनके रोने पर उन्हें खाना दिया जाता है जिस पर कहावत तक बनी है कि बच्चे को भी रोने पर ही दूध मिलता है . 

बच्चे को भले ही हम बच्चा कहकर नजर अंदाज कर दे किन्तु वो कभी हमें नजर अंदाज नहीं करते वो इस तरह से अपने काम को करते जिस देखकर हम भी हैरान रह जाते हैं कि वो अपने काम को कितने बेहतर ढंग से करते हैं न किसी तरह का आलसी पन और न ही किसी चीज की गैर जिम्मेदारी भरी हरकत व़ो शरारत भी इतने मनमोहक ढंग से करते हैं कि उन पर चिल्लाना भी व्यर्थ लगता हैं.

हम बचपन की अवस्था में अपने काम को लेकर जितना सजग रहते हैं उतने किसी उम्र में नहीं हालांकि बुढ़ापा और बचपन दोनों ही व्यक्ति को किसी न किसी पर निर्भर करने को मजबूर करता है जैसे बुढ़ापे में पेंशन का और बचपन में माँ और पिता के लाड़ प्यार का ये बात थोड़ी अलग है कि पिता से ज्यादा बच्चे माँ पर निर्भर रहते हैं किन्तु ये बात कहना गलत होगी कि वो पिता अपने बच्चों से स्नेह नहीं करते जिनकी व्यस्तता इतनी होती है कि बच्चे को रोता छोड़ ऑफिस भागने की प्राथमिकता होती है.

किन्तु ऐसा नहीं है पिता स्नेह नहीं करते अपने बच्चों से वो स्नेह करते हैं किन्तु बच्चों को जताना नहीं जानते.

आज समकालीन समय को देखे तो बच्चे पर ध्यान कम देने की वजह से वो हमसे काफी हद तक दूर होते जा रहे हैं इसलिए बच्चों पर ध्यान देना भी प्राथमिक समझे आप उन्हें ज्यादा नहीं थोड़ा वक्त उनके साथ  बिताइए  वो आपसे पैसा नहीं वक्त चाहते हैं इस आप समझाइए।

हम बोलते नहीं इस मतलब ये नहीं 

मम्मा पापा हम समझते नही

आप हमें किस तरह से नजर अंदाज करते हैं 

हम भी स्नेह चाहते हैं आपके प्रेम का

थोड़ा सा ही आप से दुलार चाहते हैं 

याद करो आपको भी दुलारा होगा आपकी माँ और पापा ने

क्या हम इतने बे गुजरे हो ग ए

कि आप हमें समय देना ही भूल गए

हम भी स्नेह की लालसा रखते हैं आप से .

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..