Skip to main content

हर चीज का अपना महत्व है


"धूप देखकर जो हम अक्सर उसे अपना पीछा है छुड़ाते

सर्द भरे मौसम में उस धूप का

आना उस दिन की बहार लगे

नमक वाले थोड़ा ज्यादा खाने में हमे न  है लगे

किन्तु एक दिन भी खाने की थाली में  नमक बिन

खाना बेस्वाद लगे"

सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक हम बहुत से काम करते हैं इन कामों के बीच अक्सर हमारी मुलाकात उन लोगों से हो जाती है जो हमें ये सोचने को मजबूर कर देती है कि हर कोई चांदी का चम्मच लेकर भले ही  इस दुनिया में न आया हो किन्तु उसके पास अनेक ऐसी चीजे और अनमोल वस्तुएँ हैं जिनका वो जब उपयोग करता हो तो भले इसका महत्व उसे समझ नहीं आता हो किन्तु इसके खो जाने या खराब हो जाने पर उसके काम का महत्व जरूर पता चलता है.

आज 2021 के समय में भले ही हम में से हर चौथे व्यक्ति के पास आईपैड और एलसीडी आ गयी हो किन्तु कुछ लोग की आज भी एलजी की 2000  मॉडल की टीवी घर पर रखी है जो उनके एक घर के सदस्य जैसी है ये बात अलग  है कि उसके खराब हो जाने पर अक्सर लोग नयी टीवी लाने की बात कर रहे हैं.

इसी कड़ी में सबसे महत्वपूर्ण चीज घर का खाना जो भले ही कभी कभी हमें उबाऊ या बेस्वाद लगे किन्तु घर से बाहर निकलते ही इसके स्वाद की याद आने लगती है.

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..