22 वें काॅमनवेल्थ गेम्स का हुआ शुभारंभ, 72 देशों ने लिया इसमें भाग








हर चार में आयोजित होने वाले काॅमनवेल्थ गेम्स (Commonwealth Games) का शुक्रवार को इग्लैंड (England)के शहर बर्मिंघम (Birmingham) से शुभारंभ किया गया जिसमें इस बार 72 देशों के 5000 एथलेटिक्स ने भाग लिया ∣ इसकी शुरुआत प्रिंस चार्ल्स ने महारानी एलिज़ावेथ के लिखे हुई भाषण को पढ़ खेलों की घोषणा से की जिसमें नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई (Malala Yousafzai ) भी मौजूद रही ∣ 







ब्रिटिश एम्पायर के नाम से हुई थी काॅमनवेल्थ की शुरुआत


ये एक बहुराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता(Multi Sport Event)  है जिसकी शुरुआत सबसे पहले सन् 1930 में की गयी थी जिसे ब्रिटिश एम्पायर गेम्स (British Empire Games ) के नाम से जाना जाता था ∣ दूसरे विश्व युद्ध के चलते सन् 1942,1946 में इसे रद्द कर दिया गया था जिसके बाद काॅमन वेल्थ गेम्स को सफलतापूर्वक हर चार साल में आयोजित किया गया ∣ सन् 1950 में  इसका नाम बदलकर ( British Empire  and Common Wealth Games) कर दिया गया  जो की सन् 1954 में ( Common Wealth Games) के नाम से हमारे सामने आया ∣



 





 

Comments