Skip to main content

भारत में मिला मंकीपाॅक्स का चौथा केस




विश्व स्वास्थ्य संगठन ने किया इसे ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित

भोपाल∣ कोरोना वायरस (Corna Virus) के बाद अब मंकीपाॅक्स (Monkeypox)ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है∣ इसके अब तक देश में चार मामले पाए गए हैं∣ अभी हाल ही में दिल्ली में मंकीपाॅक्स से संक्रमित एक केस मिला है∣ चौकाने वाली बात ये है कि इस व्यक्ति की कोई भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है∣

वहीं अमेरिका में बच्चों में मंकीपाॅक्स की  पुष्टि हुई है जिसे देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैश्विक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है∣

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपाॅक्स को लेकर कहा है कि ये अब तक करीब 70 देशों में फैल चुका है∣
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस ए. घेब्रेयसस ने कहा कि हम सब एक ऐसी महामारी को देख रहे हैं जो अपने संचरण के माध्यम से दुनिया में तेजी से फैल रहा है जिसकी हमारे पास ज्यादा सूचना नहीं है ये अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमन की अर्हता को पूरा करता है∣






Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..