Skip to main content

बहुत कुछ बदल जाता है एक समय के बाद



जरूरी नहीं इंसान हर परिस्थितियों में एक जैसा हो अक्सर वो कुछ परिस्थितियों के प्रभाव के चलते बदल जाया करता है ∣ उसकी पसंद की चीजें नापसंद में तब्दील हो जाया करती है क ई बार परिस्थितियों हमारे जीवन की बहुत बदल जाया करती है ∣
बहुत आसान हो जाता है ये कह देना कि हमें उस चीज से फर्क नहीं पड़ता है पर जीवन की कुछ परिस्थितियों का असर तो जैसे हमारे जीवन में ऐसा होता है कि हम ही बदल जाया करते हैं ∣
कहने वाले लोग कुछ भी कहे पर हम तो अपने हालात से किस तरह से लड़ते हैं ये केवल हम ही जानते हैं किसी की कामयाबी को देखकर उससे जलना आसान होता है बजाय उससे बराबरी करना पर अक्सर हम लोग ऐसे लोगों के बारें में कुछ सोचना जैसे छोड़ दिया करते हैं ∣

अक्सर जब इंसान को मिल जाता है बहुत दौलत और दोस्त तो वो पुराने दोस्तों से मिलना जैसे भूल ही जाया करते हैं जिंदगी में कितना भी आगे बढ़ जाएं पर उन लोगों को न भूल जाना तुम जो तुम्हारी कामयाबी के लिए खुदा से  दुआ करते थे ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..