हवाओं की दिशा अक्सर बदल जाती है
जब अक्सर जिंदगी में चुनौती की घड़ी आती है
जहां कोई नहीं होता साथी
इस मुश्किल घड़ी में
जहां पर अपनी ही ताकत काम आती है ।
आसान नहीं होता लगातार चलते जाना
जिंदगी के उन हालातों में
जहां एक तरफ शरीर की थकान,
दूसरी तरफ फर्ज पूरा करना जरूरी हो।
जहां हम केवल जीवन की परीक्षा देते रहे
हो हालात कितने बुरे जिंदगी के
पर हम हर पल मुस्कुराते रहे
हमारे चाहने न चाहने पर ।
अक्सर बड़ी मुश्किल होती है
समय के साथ चलते जाने में ।
Comments