Skip to main content

क्या है भारत

 


भारत महज एक शब्द नहीं अपितु एक देश है ∣ जिसका इतिहास और भूगोल दोनों ही गौरव पूर्ण हैं ∣ जिस पर राज्य करने के लिए पुर्तगाली, फ्रांस और अंग्रेज़ों ने एड़ी चोटी का बल लगा दिया किन्तु वो भारत की उस आत्मा पर अपना कब्जा नहीं कर सकें जिसके कारण हर भारतीय को गर्व है अपनी संस्कृति और धरोहर पर, वो जिसकी सभ्यता सबसे पुरानी है जो आज इतने आक्रमण के  बावजूद  एक झड़े के नीचे खड़ा है जिसमें अनेक धर्म, जाति समुदाय के लोग रहते हैं जिसने अल्पसंख्यकों को भी अधिकार दिया, अपनी संस्कृति सभ्यता पर गौरव करने का सबसे मौका दिया जहां लोगों की भाषाएँ भले अलग हो किन्तु सबका दिल एक ही भारत के लिए धड़कता है 

ये वही भारत है जिसने पूरे विश्व को अहिंसा को पाठ पढ़ाया, जिसने मानवता का मानव से परिचय कराया 

आओ हम सब मिलकर अपने इस भारत की धरोहर पर नाज करें, और गर्व करें हम सब भारतीय हैं 


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..