Skip to main content

संविधान



भारत का संविधान जो विश्व का सबसे बड़ा और  लिखित एवं विस्तृत संविधान है जिसमें सभी देश के संविधान का कुछ न कुछ स्त्रोत है जिससे बनने में दो साल से ज्यादा का समय लगा है जिसने अपनी कानून की किताब में हर चीज के लिए नियम कायदा बनाया है। 

  
ये संविधान ही तो है  हम सब को एक करने का माध्यम , 
जो हम सब को अधिकार देता है अपनी बात रखने का, गरिमा पूर्ण जीवन जीने का, जिसकी बदौलत आज हम अपने जीवन को पूर्ण स्वंतत्रता के साथ जी रहे हैं। 

इसकी सबसे बड़ी विशेषता ये है कि इसने समय के साथ खुद में बदलाव किया जिसके कारण ये जीवंत संविधान हुआ
आज वर्तमान समय में हम सब को जरूरत है कि   इस संविधान का अध्ययन कर ये जानें की हमारे अधिकार के साथ, हमारे क्या  कर्तव्य है और साथ ही ऐसे लोगों को न्याय दिलवाने में मदद करें जो लोग कानून के ज्ञान से वंचित होने के कारण न्याय की पहुंच से दूर है, साथ ही अपने संविधान की गरिमा को समझे उसका आदर करें । 



Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..