Skip to main content

वेस्टर्न कल्चर का विरोध करने से पहले


अभी न्यू ईयर आया नहीं। कि उसे पहले ही लोगों के बीच इसको लेकर एक विवाद जैसी स्थिति खड़ी हो गयी।
इसमें एक वो लोग है जो इसे अपनी संस्कृति से अलग बता रहे हैं । दूसरे वो लोग जो इसका विरोध तो करते हैं। पर कहीं न कहीं उसका अनुसरण भी खुद ही सबसे ज्यादा करते हैं। 
फिर बात चाहे अंग्रेजी भाषा का उन‌ पर चढ़ता प्रभाव हो या फिर शिक्षा जैसे विषय पर उनकी निर्भरता हो। 

ऐसे में ये सवाल उठता है कि आखिर क्या पाश्चात्य संस्कृति का पालन करना चाहिए कि नहीं? 

जिसको लेकर सबकी राय अलग हो सकती है ∣ किन्तु ये बात भी किसी से छिपी हुई नहीं है कि आज हम अपना संस्कृति को भूल दूसरी संस्कृति में इतने रंग गए हैं कि हम अपनी संस्कृति के मूल्य को भूल चूके है ∣

हमें अपनी पहचान याद नहीं है ∣ जहां हम भारतीय कम अमेरिकी ज्यादा दिखने का प्रयास कर रहा है ∣ जो हमारे भाषा से ले कर वेषभूषा तक में नजर आ रहा है ∣
जहां हम दूसरों की कॉपी करने के चक्कर खुद को खो बैठे है ∣ ऐसे में हमें पहले  खुद का मूल्यांकन करना होगा। 
इस बीच ये बात याद रखनी होगी। कि हमारे देश का संविधान 'पंथनिरपेक्ष' की भावना पर विश्वास करता है ∣ जहां सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाया जाता है ∣ 
वहीं बात रहीं अपनी संस्कृति की पहचान की तो। पहले हम स्वयं अपनी संस्कृति का सम्मान करें। तब ही हम दूसरों से उसके सम्मान की बात कर सकते हैं । हमें खुद पर गर्व करना होगा।

ये सब तब सम्भव होगा जब हम अंग्रेज़ों का दिया चश्मा उतार खुद का मूल्यांकन करेंगे।



Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..