Skip to main content

मौन



मौन का ये शब्द छोटा
अर्थ गहरा है
जिसके चारों ओर 
धैर्य का पहरा है ∣
जो खुद को सम्भालने
 का वक्त देती है ∣
जब तुम मौन रहना
 सीख जाते हो
तब तुम अपने गुस्से को नियंत्रित करने की ओर चले जाते हैं
तब तुम अपने आप को नियंत्रित करने का 
 कदम बढ़ते 
 जाते हो 
खुद पर नियंत्रण करना
जब तुम 
सीख जाते हो
तब गलतियां करने से तुम बचते हो
जब मौन तुम्हारी कमजोरी नहीं
ताकत बन जाता है ∣



Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..