मासिक धर्म हमारी कमजोरी नहीं
तुम्हारी वो सोच है
जो तुम्हें उसका नाम
लेने से भी रोकती है
जिसको लेकर न ग्रामीण,
न शहरी सबकी सोच
एक सी रहती है∣
कमजोर हम नहीं तुम्हारी
वो सोच है
जो गलती से भी लग जाएं
दाग उसका
तो न स्त्री न पुरुष
सबकी वहीं सोच है।
जो बस न सड़क
न घर न परिवार
न रिश्तेदार न पड़ोसी
न मित्र यार
सब एक है।
Comments