जाते हुए वक्त के बीच

 

समय तेज चल रहा है
धीमे हम हो रहे हैं कुछ ख्यालों में
कुछ सपनों में हम खो रहे हैं। 
ऐसा नहीं है इस साल कुछ पाया नहीं हमने
पर उससे ज्यादा खुद को खो सा रहे हैं ∣
जैसे जैसे दुनिया को समझ रहे हैं
सुकून हम अपना खो रहे हैं ∣
आज के समय में जब फोन की स्क्रीन
छोड़ कोई और काम करना मुश्किल हो रहा है
ऐसे समय में अपने समय के मायनों को समझना 
इस जाते वक्त के बीच जरुरी हो गया है ∣


Comments