Skip to main content

अंधविश्वास के नीचे आज की सच्चाई


 
अगर मैं कहूं कि आज स्वामी विवेकानंद का होना इस दुनिया में बड़ा मुश्किल सा है ∣ तो नाराज मत होना। 
आज जमाना सच कहने से ज्यादा झूठ का है ∣ जहां लोगों को ये लगने लगा है कि झूठ को तेजी से कह जाएं तो वो सच हो जाता है ∣

 इसके चलते आज भारतेन्दु, स्वामी दयानंद सरस्वती, ज्योतिबाफुले जैसे महान लोगों का हमारे समाज में होना जैसे सफेद झूठ सा लगता है। 

आज तो जमाना टेलीविजन पर गीता सुनाते उन बाबाओं का है जो खुद को ईश्वर का दूत बताने की कोशिश में है ∣ 
जो कबीर की बात तो करते हैं। पर लोगों को उनके उन दोहों के बारे में बताने से डरते हैं ∣ जहां वो पाखंड जैसी चीजों का विरोध करते हैं ∣
जहां वो हिन्दू मुस्लिम की एकता पर बल देते हैं ∣ 

इसके विपरीत आज टीवी पर आएं दिन लड़की को समाज में किस तरह से रहना है एक आदर्श लड़के की परिभाषा को बाबा गढ़ते हैं ∣ 
जिनकी खबरें अब राजनीति से ज्यादा सुर्खियों में रहती है ∣ जिनके नाम से राजनीति की रोटियां सिकती है ∣

अफ़सोस ऐसा करते हुए वो भूल गए हैं कि जिस हिन्दू धर्म को लेकर वो इतनी बातें कर रहे हैं ∣ वो इतना कमजोर नही हुआ है कि वो बाबाओं के विचारों से 
  चलेगा। 


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..