Skip to main content

अच्छी यादें


सुबह नींद खुलने से पहले कोई आपको तोतली आवाज में तुतलाते हुए ये कहकर उठाए चलों खेले

उस वक्त कौन इतनी हिमाकत कर सकता है कि उससे ये बोले की नहीं 

अभी सोने दो और जब उठे तो उस पर गुस्सा आने की जगह उस पर स्नेह की धार सी बहे 

और फिर अपने काम को करने में लग जाए पेपर पढ़ने जैसे काम से और फिर जब वो पुनः आपके पास आकर कहें जेका जेका है तो आपको भले उस वक्त थोड़ा गुस्सा सा आए किन्तु उस डाटने का मन भी न करे और फिर उसे बताने में लग जाए जे सोना लड़की है जै अगरबत्ती है जे जे है और वो अपनी जिज्ञासा में और सभी प्रश्न को पूछती चले जाएं और उसे बताते चले जाए फिर अपने दूसरे काम में लग जाए और जब खाने के वक्त वो आ जाए तो केवल उसे परेशान करने के लिए इतना भर कहा द़ो सोना तुमने नहाया नहीं 

और व़ो कहे मम्मी कपड़े धो रही है मौसी और फिर उसके उसके मुंह पर लगे जूठ को हटाते हुए उसके मुंह को साफ करना और फिर उसके लिए एक छोटी सी थाली लगाना और फिर दोनों साथ में बैठकर खान खाए इसके पश्चात जब वो भरी दोपहर में घर आए तो म न न चाहते हुए उसे ये कहे सोना शाम क़ो आना और फिर उसका घर को चले जाना शाम को जब अपने सभी काम को करके खाली हो तो उसके साथ टीचर -टीचर, घर- घर खेलना और जब उसे कविता सुनाने को कहना तो उसकी नटखट बातें से हंसी सी आ जाना कविता कविता कविता मौसी कविता तो नहीं आती उसे डांट लगना अभी तो सि खाई थी कविता और फिर तुम उसे भुल गयी और फिर मछली जल की रानी हम दोनों का साथ साथ बोलना और ये कविता को पूरी करते हुए उसे शाबशी देना और कहना तालियां सोना के लिए 

और ऐसा घर दिन उसके साथ अपना जीवन काटना उसके साथ रहते हुए हर चिंता भूलना मानों आज जब उससे जुदा हुई ही उसे बहुत दूर आ गयी हुं तो ऐसा लगता है जैसे में किसी चीज को भूल रही ही वो दिन भले उस समय सामान्य से लगते थे किन्तु आज वो

दिन याद आते है तो जी करता है फिर उस दिन में लौट जाऊं किन्तु क्या कोई भी जिंदगी की इस सच्चाई से मुंह फेर सकता है सारे सुखों की कल्पना करना मूर्खपना है

अब भी लग रहा है मेरी सोना से मुलाकात होनी ही वाली है

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..