Skip to main content

सिर्फ यादें रह जाती है



समय हर पल बीतता है जिसके चलने की सबको खबर रहती है पर रोकने की मजाल आखिर किस की होती है ? एक समय के बाद जब हमें हमारे जीवन में कुछ अच्छा लगने लगे तो उससे हमारी नजदीकियां कब दूरी में बदल जाए इसकी खबर हमको बहुत बाद में होती है ∣


ये समय भी कितना खुदगरज होता है ∣ जब अच्छा लगने लगे हमें कोई शख्स तभी  वो हम से दूर होता हैं ∣ सबकी कितनी भी हो इस जिंदगी से शिकायतें किन्तु यारों  के साथ मस्ती आखिरा किसे बुरी लगती है∣

 गजब लिखा है- किसी  शायर ने अपनी कलम से "कि दोस्ती फूलों से करेगें तो महक जाओंगे, बारिश से करोगें तो भीगा जाओंगे ,हमसे करोगें तो बिगड़ जाओंगे ,और नहीं करोगें तो किधर जाओगे" ये यारियां सच में जब छूटती है, तो दिल भले कितना भी ह़ंसता रहे किन्तु ये आंखे मन ही मन रोती है ∣ किसी से बिछुड़ना क्या आसान होता है? किसी से दूर जानें का गम तो केवल मुसकुराती नजरों में कही छिपा हुआ होता है ∣ नसीब  वाले है ,वो लोग जिनके यार उनको हमेशा देखने को मिल जाते हैं ∣   वरन अब तो सिर्फ whatsApp, Insta में अपने दोस्त का दीदार होता है ∣

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..