जीते चल






" खुद से निकल जीते चल.

नीरजा नाम ही सब कुछ कह देने वाला.इस  नीरजा मूवी में नीरजा  के साहस की एक अलग ही झलक दिखाई देती है जिसमें नीरजा भनोट जो एक एयर होस्टेस   रहती है वो प्लेन हाईजैक होने पर दूसरों को बचाकर खुद  का बलिदान कर देती है .



इस फिल्म   में नीरजा एक फेमस डायलॉग बोलती है " जिंदगी बड़ी होनी चाहिए लम्बी  नहीं" आज के समय में जब हम इस उम्र में अपने करियर के बारे में सोचते हैं  उस उम्र में नीरजा भनोट ने एक लम्बी   उड़ान      भरी  और  अपने सपनों को  पा लिया .
 वर्तमान समय जब हम लड़कियां अपने सपनों को देख तो लेती है लेकिन उसे पाने के लिए कुछ ही पूर्ण रूप से संघर्ष कर पाती है और फिर उसे पाती है ऐसे में नीरजा भनोट की बहादुरी हम सभी लड़कियों के सामने एक मिशाल हैं.

'जीते चल जीते चल'


Comments