Skip to main content

जीना ही पडेगा

भूख से मर रहे लोगों के पास क्या केवल एक ही रास्ता है अब पलायन? 

कोरोना वायरस का कहर दिन चढ़ते बढ़ते जा रहे है लेकिन क्या इसमें हमारी जिम्मेदारी ये नहीं बनती कि  हम ऐसे लोगों के बारे में सोचों जो कि भूख और पैसे के  अभाव के कारण पलायन कर रहे हैं .

हम सब को ये लोग बहुत बुरे लग रहे हैं क्योंकि ये सोशल डिसटेसिंग को बिगाड़ रहे और पलायन कर रहे हैं.
लेकिन क्या हमाने कभी अनुभव किया है रात को न खाने का दर्द क्या है मंहगी चीज होने के कारण उसे न खरीदने का दर्द शायद नहीं आज हमारी परिस्थिति उन लोगो ने काफी बेहतर है जिन लोगों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती. उस घर का परिदृश्य कुछ इस तरह का होता है
 घर के सभी बर्तन बिना अन्न के सूने पड़े होते हैं  घर में माँ  खाना बनने का झूठा  नाटक  कर रही  होती है और अगर उसे कही से खाने का छोटा टुकड़ा मिल जाता है तो पहले वो अपने बच्चे  को बाद में वो खाती है एक बेबस पति अपनी पत्नी के जेवर  बेच कर दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करता है.

आज कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए मुझे फिल्म मदर इंडिया का वो गान याद आ गया_

" दुनिया में हम आऐ हैं तो हमें जीना ही पड़ेगा

जीवन है अगर जहर तो पीना ही पड़ेगा."
"आज इसके लिखने का कारण मात्र एक थाली है
कोई बार हम खाना छोड़ देते हैं और फिर उसे फेंक देते हैं आज से आप सब खुद से ये वादा करे कि थाली में उतना ही लेगें जितने की हमें भूख  है".

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..