Skip to main content

महंगाई

महंगाई बढ़ सी गयी है इसका अनुमान हम इसे लगा सकते हैं जो सांची का दूध हम कभी 3 रूपये में खरीदते थे अब उसकी कीमत 9 रूपये हो गयी है। 

हमारी सैलरी तो नहीं बढ़ी लेकिन खर्च  बढ़ गया है इसका अनुमान हम बहुत सी चीजों से लगा सकते थे जैसे घर के राशन का सामान  कभी 1500 रूपये में एक महीने  भर के लिए  आ जाता था लेकिन अब 5000 के राशन में भी लगता है कि अभी और चीजे लेना बाकी है। 
मुझे आज की महंगाई की परिस्थितियों को देखकर वो गाना याद आ गया कि " सखी सैया तो खूब ही कमात है महंगाई डायन खाए जाते है। "
व्यक्ति की सैलरी जितनी नहीं बढ़ी होगी उसे कहीं ज्यादा वस्तुओं के दम बढ़  गऐ हैं हमें महंगाई से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता शायद लेकिन हमारे रह रहे नीचे तबके के लोग जो मजदूरी करके खाते है उनके लिए तो "आमदनी अठन्नी खर्चा रूपइया "। 

समकालीन समय में हमारी संख्या तो ज्यादा हो गई लेकिन  उत्पादन के संसाधन सीमित है। 
हमें अधिक संख्या से नहीं बल्कि गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा। 
अर्थ शास्त्र के अनुसार किसी भी देश की अर्थव्यवस्था यदि विकास कर रही है  तो उस देश के व्यक्ति की प्रतिव्यक्ति आय अधिक  होगी जिसमें चाईना और अमेरिका शीर्ष पर है ।
विकास के बाधक तत्व में जनसंख्या वृद्धि  है जिसके बारे में हमें विचार करना चाहिए । 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..