भविष्य के प्रति मानव की सोच और मानव के विकास के भूतकाल को बताती है सेपियन्स
सेपियन्स जो की " युवाल नोआ हरारी " ने लिखी है जिसमें वो मानव विकास को बताते हैं जिसमें वो संज्ञानात्मक क्रांति से लेकर कृषि क्रांति, वैज्ञानिक क्रांति में मानव के विकास को संक्षिप्त रूप में बताते हैं कि मानव का विकास कैसे हुआ उसने आग की खोज कैसे की, कृषि क्रांति कैसे हुई, मानव ने खुद को कैसे तराश इसके साथ ही वैज्ञानिक सोच ने मानव के जीवन में कितनी सम्भावना को लेकर आए मानव .
सेपियन्स ( मानव जाति का सक्षिप्त इतिहास) को चार खंड में बांटा गया है जिसमें 𝟭. संज्ञानात्मक क्रांति 𝟮. कृषि क्रांति 𝟯. मानव - जाति का एकीकरण 𝟰. वैज्ञानिक क्रांति है जिसमें कुछ आकर्षक बिंदु है जो हमारी जिज्ञासु प्रवृत्ति को बढ़ाते हैं जिसमें ज्ञान का वृक्ष, इतिहास का सबसे बड़ा धोखा, इतिहास में कोई अन्याय नही, पैसे की खुशबू, मजहब का सिध्दांत, अज्ञान की खोज जैसे महत्वपूर्ण विषय है.
सबसे महत्वपूर्ण इसके कुछ मुख्य बिंदु की परिभाषा
युवाल नोआ हरारी के अनुसार
" आग - ने हमें शक्ति दी
वार्तालाप - ने हमें परस्पर सहयोग करने में मदद की
कृषि - ने हमें और अधिक के लिए भूखा बनाया,
मिथकों - ने कानून और व्यवस्था कायम की
धन - ने हमें एक ऐसी चीज दी जिस पर हम सचमुच भरोसा कर सकते थे
अंतर्विरोधी - ने संस्कृति की रचना की
विज्ञान - ने हमें घातक बनाया"
सेपियन्स किताब को अंग्रेजी भाषा में लिखा गया है जबकि हिन्दी में इसका अनुवाद मदन सोनी ने किया है ये अब तक सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली किताब है
क्यों पढ़े सेपियन्स को?
इसके बारे में बिल गेट्स ने लिखा है-
" मैं उन लोगों को सेपियन्स पढ़ने की सिफारिश करूँगा जो मानव प्रजाति के इतिहास और भविष्य में रूचि रखते हैं "
साथ ही बराक ओबामा ने इस किताब पर लिखा है -
" रूचिकर और उत्तजेक... यह पुस्तक हमें दृष्टि कोण देती है कि हम कितने अल्प काल से इस धरती पर है."








Comments