कुछ यादें सिर्फ यादें रह जाती है
वास्तविकता में वो फिर नहीं बदल पाती है
एक पल के लिए लगता है जैसे सब कुछ
छूट गया उसके जानें से
पर जिंदगी ये कहां रूक पाती है ∣
क्या आसान होता है
यादों से पीछा छूटाना
समय समय की बात है
अब त़ो जैसे कुछ रहा ही नही
हमारा उन यादों से वास्ता
ये जिंदगी कहां किसी के लिए रूकती है
वो चलती जाती है बहुत कुछ अपने पीछे छोड़कर
किसी के लिए ये कहां रूकती है
कुछ यादें सिर्फ यादें रह जाती है
वास्तविकता में ये फिर कहां बदल पाती है ∣
Comments