Skip to main content

विचार

 बहुत पहले मैंने कलाम की आत्मकथा अग्नि की उड़ान पढ़ी थी जिसमें कई ऐसी बात लिखी थी जिसने मुझे सोचने को विवश कर दिया था.

कलाम किस भी क्षेत्र में सफल होने के लिए कहते हैं

"अपने मिशन में सफल होने के लिए आपको अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्रचित्त होकर समर्पित होना चाहिए"

  पेशेवर बनना सबसे कठिन होता कलाम इस पर अपने विचार को रखते हुए कहते हैं कि 

"जो लोग अपने पेशे में शीर्ष पर पहुंचना चाहते हैं, उनके भीतर पूर्ण वचनबद्धता का मूलभूत गुण होना बहुत जरूरी है"

आज हर कोई अपने क्षेत्र में ऊंचाई पर पहुंचना चाहता है इस पर कलाम कहते हैं कि 

"शीर्ष पर पहुंचने के लिए दृढ़ इच्छा - शक्ति की जरूरत होती है चाहे वह माउंट एवरेस्ट हो या आपके कार्यक्षेत्र का शीर्ष."

आज हमें से ज्यादा लोग दूसरों की क्षमता और ऊंर्जा को देखकर स्वयं को कम समझने लगते हैं और ये मान बैठते हैं कि हमें तो वो बात है ही नहीं इस पर कलाम कहते हैं 

"हर व्यक्ति अलग -अलग ऊर्जा लेकर जनमा है और जो सबसे पहले प्रयास करेगा और अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल करेगा , वही सबसे जल्दी अपने जीवन को सुव्यवस्थित कर पाएगा."

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..