Skip to main content

गांधी


आज महात्मा गांधी की जयंती पूरे देश में जोर शोर से मनायी जा रही है

आज हम  महात्मा गांधी  के उन गुणों के बारें जानते  है जिनसे हम कुछ सीख सकते हैं.

१.सत्य के पथ पर चलना _ महात्मा गांधी ने बचपन में 'राजा हरिश्चन्द्र' का नाटक देखा था जिससे उन्होंने भविष्य में कभी झूठ न बोलने  का वचन लिया.

२.अपना काम स्वयं करना - गांधी जी का मानना था कि हम अपने काम को स्वयं करे जिससे हम 'आत्मनिर्भर'  होगें  साथ ही साथ हमारी दूसरे के ऊपर से निर्भरता भी काफी हद तक खत्म होगी. 

३.अहिंसा पर जोर देना - गांधी जी का मानना था कि जो काम अहिंसा के बल पर किया जा सकता है उसे हिंसा करके नहीं पाया जा सकता इसलिए आज गांधी जी के जन्म दिन को ' अहिंसा दिवस' के तौर पर मनाया जाता है.

४. छुआछुत का विरोध - गांधी जी हमेशा इस बात पर जोर देते थे कि सब आपस में एक समान है कोई जाति धर्म के आधार बड़ा या छोटा नहीं है.

५.कमजोर की आवाज बनना - गांधी जी का मानना था किसी भी कानून को बनाने से पहले हमें ध्यान रखना चाहिए कि वहाँ अंतिम पक्ति में बैठे व्यक्ति के लिए भी वह कारगार हो.

६.गलत के लिए आवाज उठाना-

गांधी जी का विचार था कि गलत को सहना भी एक तरह से अन्याय ही है इसके  लिए हमें आवाज उठानी चाहिए.

आज समकालीन समय में एक बार फिर हमें गांधी जी के सिद्धांतों को अनुसरण करने की जरूरत है मौजूदा समय में आज हर जगह केवल हिंसा ही दिखाई देती आज हम सब को हिंसा से अहिंसा को ओर बढ़ना होगा  . 



Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..