कॉकरोच का मतलब क्या?
इससे पहले जब हम कॉकरोच शब्द को सुनते थे। तब हम इससे घृणा सी करते थे। जिसे मारने के लिए हम हिट का उपयोग करते थे।
आज अब हम उस समय में आ गये है। देश का युवा खुद को कॉकरोच समझने लगा हैं। जो अपने आप को ताकतवर समझता हैं।
ये तो नहीं पता कि सीजेआई ने बेरोजगार युवाओं को कॉकरोच क्यों कहा, इतना जरूर हैं उनके मात्र कॉकरोच कह देने से देश के युवाओं में नया उबाल आ गया ।
जो आज दिल्ली के जंतर-मंतर में प्रदर्शन कर रहे हैं। अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं। इस बीच वो पुलिस की मार सह रहे हैं।
ये तो भविष्य के गर्भ है कि ये प्रदर्शन का परिणाम क्या होगा?
पर इतना जरूर है कि ये युवा अपने फोन स्क्रीन से निकलकर अब जंग के मैदान में अपने हक की लड़ाई लड़ने आ गये हैं। जो चाहे तो अब बड़ी से बड़ी क्रांति ला सकते हैं।
अब अगली बार जब किसी कॉकरोच को देखेंगे तो आवश्यक की हमारा उसे देखने का नजरिया कुछ बदला होगा। हम कॉकरोच में साहस और संघर्ष को देखेंगे।

Comments