Security forces achieve major success in Jammu and Kashmir, two terrorists killed; Setha on radar after Pahalgam attack
जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, दो आतंकी ढेर एक पहलगाम हमले के बाद सेथा रडार पर
जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। बता दें कि सुरक्षाबलों ने दो आंतकियों को मार गिराया है। जिसमें एक आतंकी पहलगाम हमले के बाद से ही रडार पर था।
जवाबी कार्रवाई में मारे गए दोनों आतंकी
इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो सुरक्षाबलों पर आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई के दौरान दोनों की मौत हो गयी। आपको को बता दें कि दोनों का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आतंकी साफ नजर आ रहे है।
लश्कर ए तैयबा के जुड़े थे दोनों आतंकी
सूत्रों की मानें तो दोनों आतंकी आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा से जुड़े हुए थे। जिनका नाम जाकिर गनई और लतीफ भट्ट के तौर पर हुई है।
मोस्ट वांटेड में है आतंकी का नाम
आपको बता दें कि आतंकियों का नाम मोस्ट वांटेड में शामिल है। जाकिर दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। जो लश्कर ए तैयबा से जुड़ा A +++ कैटेगिरी का बताया जा रहा है। जाकिर गनई पर कई आतंकी घटनाओं में शामिल होने के आरोप लगते रहे है। अक्टूबर 2025 में उस पर NIA कोर्ट ने नोटिस भी जारी किया था।
Comments