राम मंदिर ट्रस्ट की हुई बैठक, चपंत राय को लेकर हुई बातचीत
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बैठक आयोजित की गयी। इस दौरान बैठक में चपंत राय को आने की अनुमति नहीं मिली। साथ ही उनका बैठक में कड़ा विरोध जताया गया। बैठक में क्या कुछ हुआ जानेंगे सब
जो पाप से जुड़ा है उसे सजा दिलाएंगे
वहीं बैठक से पहले राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा कि जो पाप से जुड़ा है उसे सजा दिलाएंगे।
चपंत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर चर्चा
बैठक के दौरान चपंत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर चर्चा की गयी। बैठक में ट्रस्ट के वित्तीय और प्रशासन से संबंधी व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी।
बैठक में ये लोग रहे शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट की इस बैठक में कुल 14 लोग शामिल हुए। जिनमें 9 लोग व्यक्तिगत तौर पर बैठक में पहुंचे। वहीं केंद्र और राज्य से नामित सदस्यों ने ऑनलाईन के माध्यम से अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। वहीं व्यक्तिगत रूप से शामिल होने वाले लोग में ट्रस्ट के महंत नृत्य गोपाल दास, कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद गिरी, ट्रस्ट सदस्य कृष्ण मोहन, दिनेन्द्र दास, शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती, परमानंद गिरी महाराज, और स्वामी विश्व प्रपन्न तीर्थ मौजूद रहे।
Comments