हे स्त्री तुम न बनना भगवान
न बनना देवी
तुम खुद को इंसान समझना
लोग कहेंगे, बताएंगे तुम्हें तुम्हारी नियति
लेकिन तुम खुद को भगवान न समझना
हे स्त्री तुम खुद को इंसान समझना
न बनना महान, न बनना सर्वशक्तिमान
तुम इंसान बनना
हे स्त्री तुम खुद को इंसान समझना
हे स्त्री तुम खुद को इंसान समझना
लोग क्या कहेंगे ये सोचकर अपनी खुशियों का त्याग न करना
हे स्त्री तुम खुद को इंसान समझना
घर और बाहर की जिम्मेदारी के बीच
तुम खुद की खुशियों का त्याग न करना
हे स्त्री तुम खुद को इंसान समझना...

Comments