Skip to main content

विचार

                      सुविचार
      १. सबसे मुश्किल काम  ये नहीं होता कि हम किसी के गुस्से को सह जाऐ बल्कि ये होता है
 कि हम उसे बिना कुछ कहे सह ले।
२.हमें किसी भी चीज की कीमत जब समझ में आती हैं जब या तो वो हमारे पास होती नहीं,
 या वो हम से इतनी दूर चली जाती है कि हम उसे मिल नहीं पातें।
३. हमे लगता है कि समस्या केवल हमारे पास है लेकिन जब हम किसी ऐसे इंसान को देखते है जिसके पास हम से ज्यादा समस्या है लेकिन वो खुश हैं तब हमें मालूम होता है कि हम उनसे बेहतर जिंदगी जी रहे हैं।
४. स्वास्थ्य की कीमत हमें जब समझ में आती है जब हम किसी भी कारण से बीमार होते हैं।।
५. मुश्किल किसी गुस्सा करना नहीं होता बल्कि किसी की कड़वी बातों को  नंजरअंदाज करके
  अपने काम  लगना होता हैं।
६.दूसरों के दुख तकलीफ जानकर हमें ये मालूम होता हैं कि हमारी परिस्थिति कितनी सही हैं
लेकिन इसके बावजूद हम जिंदगी से उदास हैं।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..