Skip to main content

जब प्यार किया तो डरना तो होगा




मुगले आजम फिल्म का ये गान 'जब प्यार किया तो डरना क्या' भले सबसे ज्यादा सुन जाने वाला गीत है। जो आज भी करोड़ो लोगों की दिल की आवाज है। जिस सुन हर कोई एक वक्त के लिए खुद को हर पाबंदी से आजाद पाता है किन्तु सच्चाई यहीं है। कि आज भी हर किसी को प्रेम करने से पहले कई लोगों से डरना पड़ता है।

जहां प्यार बाद में उसके अंत के बारें में पहले सोचना पड़ता है। प्यार तो कर लेता तब भी इंसान, पर शादी तो उसे किसी ओर से ही करना पड़ता है।
आसान नहीं होता है किसी से प्यार करना । जहां चारों तरफ बंदिशों में दोनों को रहना पड़ता है। गलती से हो जाएं दोनों का विवाह तो उसकी कीमत उन्हें 'ऑनर किलिंग' से चुकाना पड़ता है।

आज भी हमारा वो समाज जो लाख रेप के केस सहन कर लेता है। जिंदा जली ससुराल में बेटी की लाश पर अपना दुख रो लेता है। वो आज भी एक बेटी का प्रेम विवाह स्वीकार करने से डरता है। 

तब ही तो कहती हूं प्यार किया तो डरना तो होगा। हर उस चीज से जिस पर तुम्हारी निर्भरता है। जिसे तुम अपना मानते हो। उन सब के लिए फिर भले तुम जिंदा लाश बन जाओं। पर तुम्हें खोखले रिवाजों को लेकर चलना तो पड़ता है।

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..