आज एक वादा तुम खुद से करना






किसी के लिए भले हो तुम लाख बुरें 
पर अपने लिए कभी कोई बुरा काम न करना
जिंदा रखना अपने सपनों को हर हाल में
अपने सपनों के लिए संघर्ष
हर हाल में करना। 
कोई करें भरोसा या न करें
पर तुम अपने ऊपर विश्वास रखना
दुनिया चाहे जो कहे
पर तुम अपने सपनों को पाने की हर कोशिश करना। 
जब लगे न तुम्हें इस दुनिया में अकेले हो तुम
तब तुम अपने उस संघर्ष को याद रखना
जिसने तुम्हें जीने का मतलब सिखाया
तुम अपने सपनों को पाने का प्रयास हर हाल में करना। 
आज एक वादा तुम खुद से करना
जिंदगी चाहे जिस मोड़ पर ले आएं
पर तुम जिंदगी से हर हाल में आशा की एक उम्मीद रखना। 

Comments