Skip to main content

उस विनाश के तुम जिम्मेदार होगें

काश हमें पर्यावरण वैसे पढ़ाया जाता 
जहां हमें उसके महत्व को बताया जाता 
उसके बिना हमारा नहीं कोई अस्तित्व
वो ही है हमारे जीवन की धार
काश हमें बताया जाता

पैसे तुम चाहे लाख कमा लो
पर अगर नहीं है तुम्हारे पास 
एक सुरक्षित वातावरण
 तो तुम हो
केवल एक पिंजरे में बंद
जहां तुम्हारे चारों तरफ है
केवल जहरीली गैसे का साया
ओजोन के होल को तुम भले भूल गए

पर ग्लोबल वर्मिग से कोई नहीं है बच पाया
चाहे जितने लक्ष्य बना ले
कितने कर ले समझौते
जब तक आम जन नहीं जागे 
तब तक है हर समझौते सिर्फ झूठे ।

सुरक्षित होगा कल अब तब
जब तुम आज जागों 
अपने वजूद को तुम असल में पहचानोगें।

सरकार को दोष मत दो
अपने कर्तव्य की तुम सुध लो
शिकायत करने से पहले
अपनी जिम्मेदारी तुम अपने सिर लो

वरना तुम होगें
भयानाक अवस्था में
जिसके जिम्मेदार केवल तुम होगें।


Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..