हम सब की जिंदगी में अनेक से शिक्षक मिले होगें। जिनमें से एक दो ऐसे जरुर होगें, जिनका हमारे जीवन पर बहुत गहरा असर पड़ा होगा। जिनकी वजह से आज हम एक बेहतर स्थान पर खड़े होगे।
इस बीच हम उन शिक्षकों को भी याद करते होगें। जो वैसे तो हमें कभी पसंद नहीं आएं। किन्तु उनकी बातें ने हमें जीवन में कुछ करने की वजह दी होगी। उनको गलत साबित करने का कारण दिया।
पर इस बीच ऐसे बहुत से बच्चे होगें जिनके लिए शिक्षक की नकारात्मक बातें एक बुरे सपने की तरह रही होगी। जिसका उनके जीवन में बहुत गलत प्रभाव पड़ा होगा। जिसने उनके सपने देखने का साहस तोड़ दिया होगा।
ऐसे सभी शिक्षकों को सिर्फ यहीं कहना चाहूंगी कि हमें कोई हक नहीं किसी के जीवन की कोई भविष्यवाणी करने का। हर बच्चा अपने अंदर असीम क्षमता लेकर आता है। जरुरी नहीं कि वो सिर्फ क्लास का टॉपर बनने आया हो। वो औसत नंबर पाकर भी अपने सपने को पूरा करने का साहस रखता होगा। इसलिए हम उसे ऐसी कोई बात न बोले जो उसे किताब उठाने का साहस तोड़ दे।
हमारे लिए होगा वो एक लापरवाह बच्चा पर वो भी किसी के लिए उनके सपने पूरा करने की चाबी होगा। जिसके जरिए वो अपने सपने पूरा करना चाहते होगें।
ऐसे बच्चों का अगर हम साथ नहीं दे सकते तो उनकी आलोचना न करें।
बोर्ड एग्जाम की घड़ी पास है जो उनके लिए एक जंग जीतने से जैसी है। ऐसे में हम उन बच्चों का हौसला बढ़ाएं। उन्हें उनकी मेहनत पर विश्वास करना सिखाये।

Comments