Skip to main content

आज के समय आजादी के मायने



आजादी के मायने वो ही समझ सकता है जिसने कभी गुलामी की हो। ये वाक्य कहनें में जितना आसान लगता है वास्ताव में उतना है नहीं ।
हम सब का ये सौभाग्य रहा है कि हम एक आजाद देश में पैदा हुए हैं। 
पर आज जब हम अपने आस पास के लोगों को देखते है तो उन्हें एक तरह की गुलामी का शिकार पाते है। जो इंटरनेट की दुनिया से बाहर नहीं निकल पा रहे है।  जो वैसे तो खुद को देशभक्त बताते है। पर जब बात असली सच्ची देशभक्ति की आती है तब वो नज़र नहीं आते है।
 वो एक लोकतंत्र वाले देश में है ये भूल जाते हैं ∣ जहां जनता का शासन है। जो  पूरी दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का पाठ पढ़ाते आया है। नालंदा ,तक्षशिला जिसकी देन है।  
फिर भला क्यों आज हम इतने असहिष्णु हो गए है कि छोटी - छोटी बातों पर वाद विवाद करने लगे है। धर्म, जाति के नाम पर एक दूसरे के दुश्मन हो गए हैं। 
 हम सबको ये ध्यान देने की जरूरत है कि जिस भूमि पर हम खड़े है उसे आजादी  दिलाने में अनगिनत लोगों का हाथ रहा है।
 उस भूमि पर अनेक पराक्रमी लोग जन्मे है जो अपनी प्राचीन सभ्यता के लिए जाना जाता है ∣ जो स्वामी विवेकानंद की  जन्म और कर्मस्थली है। 

Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..