Skip to main content

जब प्रलय आती है




जब प्रलय आती है तो साथ अपने बहुत कुछ ले जाती है
लग जाती है उस समय आरोप प्रत्यारोप की झड़ियां पर
अपनी गलती कहां मानी जाती है।
जहां अंधाधुंध विकास के नाम पर 
कितनी चटृानों को यू ही तोड़ दिया जाता है।
बन जाएं चाहे जितने भी कानून उस पर
अफ़सोस उसका हाल
कहां कोई ले पाता है। 
भले तुमने कर ली अंतरिक्ष की सैर 
पर अपने आस पास के वातावरण को 
तुम कहां समझ पाते हो
करते हो उपभोग उसका
जब तक उसकी जान नहीं निकल जाती है
और फिर कहते है
 ये तो 'गॉड ऑफ एक्ट' है 
इस नाम पर तुम प्रलय से अपना पीछा छूटाते हो।
मंजिल तो तन लेते हो गंगनचुभी
पर उसकी मजबूती कहां देख पाते हो।
ऐसे में ये कहने में बिल्कुल हर्ज नहीं होती 
तुमने इंसान को हाथ दिए काम के लिए
पर मस्तिष्क क्या उसे वातावरण के विनाश के लिए दिया है।
 कभी हिमाचल, कभी उत्तराखण्ड होती है तुम्हारी गलतियों का शिकार 
जहां मजबूती के नाम पर तुम विकास के पैमाने तो खड़े कर देते हो ।
ऐसे में ये कहने में देर नहीं लगती
तुमने इंसान को हाथ क्या सिर्फ हर 
बार- बार प्रकृति के सामने फैलाने को दिए है
जो प्रकृति की विवशता को नहीं समझ पाते है।
वो एक इंसान को सब कुछ देकर भी
उसके लालच का अंत नहीं कर पाती है
अफसोस पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन की बातें
सिर्फ किताबों में पड़ी
अखबारों की खबरों में बनी रह जाती है।
न विकसित न विकासशील सब देशों के हाथों
उस वातावरण की बलि दे दी जाती है ∣
आधुनिकता की अंधी दौड़ में 
केवल बातें एसी वाले रूम में की जाती,
पर्यावरण दिवस पर चाहे लग जाएं कितने भी पेड़
पर उन अनगिनत पेड़ों की गिनती कहां की जाती
जो विकास के नाम पर यू ही कांट दिए जाते है।
प्रलय को रोको 
नहीं तो ये तुम्हें लील लेगी।
जब प्रलय आती है
अपने साथ बहुत कुछ ले जाती है।




Comments

Popular posts from this blog

Today Thought

कौन क्या कहता है हमारे बारे ये सोचने में ही हमारा आधा वक्त निकल जाता है।  आधी से ज्यादा लड़ाई केवल इसलिए होती है कि हमारा नजरिया अपने लिए हमेशा सही दूसरों के लिए गलत होता है। भले फिर क्यों औरों की कहानी में हम भी बुरे हो। 

हम शायद भूल गए

खुद को सुनना‌ हम भूल गए हैं खुद को चुनना हमने दूसरों को ही अपना आईना बना लिया है हम भूल गए हैं अपने आप को चुनना हमने चुन लिया है शब्दों को हमने बंद कर दिया है किसी के मौन को समझना हम भूल गए हैं इंसान को समझना हमने चुन लिया है इंसान के शौर को हम ने चुन लिया है इंसान की बकवास को हम नहीं सुनना चाहते नहीं समझना चाहते किसी की  खामोशी को हमने चुन लिया के आज के ढोंग को हम भूल गए हैं किसी के चेहरे के भाव को पढ़ना। 

life real meaning thought

पैसा सबके पास नहीं हो सकता..पर उसे कमाने का मौका सबको मिलता है.. गलतियां स्वीकार करने का हुनर सबके पास नहीं होता है..जिनके पास होता है..वो जीवन में बेहतर करते है.. लोगों का काम है बाते बनाना ये हम पर निर्भर करता है..हम उसे कैसे लेते है.. दुनिया सबकी नहीं हो सकती..कई बार उसे अपने लिए बनाना पड़ता है..